माउंट मणिपुर

माउंट मणिपुर

 

  • मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप शिखर- ‘माउंट हैरियट’ का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ करने का निर्णय लिया है।
  • इस संबंध में घोषणा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मणिपुर ने वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान और वर्ष 1891 में पूर्वोत्तर में अंग्रेज़ों का विरोध करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • यह एकमात्र ऐसा राज्य था, जिसने अपना संविधान लागू किया था।
  • विदित हो कि मणिपुर युद्ध के नायक युवराज टिकेंद्रजीत और जनरल थंगल को इंफाल में सार्वजनिक रूप से फाँसी दी गई थी।
  • ‘माउंट हैरियट’ (अब ‘माउंट मणिपुर’) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तीसरी सबसे ऊँची द्वीप चोटी, जहाँ एंग्लो-मणिपुरी युद्ध (1891) के दौरान मणिपुर के महाराजा कुलचंद्र सिंह और 22 अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया गया था।
No Comments

Post A Comment