‘मित्र शक्ति’

‘मित्र शक्ति’

 

  • हाल ही में भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ का 8वाँ संस्करण श्रीलंका में आयोजित किया गया। 
  • ‘मित्र शक्ति’ सैन्य अभ्यास का 7वाँ संस्करण वर्ष 2019 में पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था।

परिचय:

  • यह अभ्यास अर्द्ध-शहरी इलाकों मेंविद्रोहों की रोकथाम और आतंकवाद रोधी अभियानों पर आधारित है।
  • यहश्रीलंकाई सेना द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा द्विपक्षीय अभ्यास है और भारत तथा श्रीलंका की बढ़ती रक्षा साझेदारी का प्रमुख हिस्सा है।
  • इस संयुक्त अभ्यास को सामरिक अभ्यासों और व्यावहारिक चर्चाओं के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों की वर्तमान गतिशीलता को शामिल करने के उद्देश्य से अभिकल्पित किया गया है।

 उद्देश्य:

  • दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच निकट संबंधों एवं तालमेल और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना तथा विद्रोहों की रोकथाम एवं आतंकवाद रोधी अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना।

 श्रीलंका के साथ अन्य अभ्यास:

  • नौसैनिक अभ्यास-स्लीनेक्स (SLINEX)
No Comments

Post A Comment