मुदुमलाई बाघ अभ्यारण्य

मुदुमलाई बाघ अभ्यारण्य

 

  • मुदुमलाई बाघ अभ्यारण्य से भागे हुए खूंखार बाघ को 22 दिनों बाद रेस्क्यू टीम द्वारा पकड़ लिया गया है|

पृष्ठभूमि

  • मुदुमलाई टाइगर रिजर्व तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि ज़िले में तीन राज्यों (कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) की संयुक्त सीमा पर स्थित है।
  • यह वर्ष 1986 में घोषित भारत के नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व (भारत का प्रथम बायोस्फीयर रिज़र्व) का हिस्सा है।
  • बाघों की घटती संख्या के कारण इसे 2007 में बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था|
  • मुदुमलाई बाघ आरक्षित क्षेत्र की पश्चिमी सीमा केरल के वायनाड वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तरी सीमा कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और दक्षिण पूर्व में निलिगिरी उत्तर प्रभाग और दक्षिण पश्चिमी सीमा गुडालुर वन प्रभाग से मिलती है|
  • जो बाघ और एशियाई हाथी जैसी प्रमुख प्रजातियों के लिए एक बड़े संरक्षण क्षेत्र का निर्माण करती है|
  • मोयार नदी मुदुमलाई बाघ आरक्षित क्षेत्र से होकर बहती है जो मुदुमलाई और बांदीपुर अभ्यारण्य के बीच प्राकृतिक विभाजन रेखा का निर्माण करती है|

प्रमुख प्रजातियाँ-  जैव विविधता धनी क्षेत्र है जहाँ वनस्पतियों और जीव जंतुओं की विभिन्न प्रजातियाँ पायी जाती है|

जीव-जन्तु- इस क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव जंतुओं में बाघ, हाथी, पैंथर, बार्किंग डियर, मालाबार विशालकाय गिलहरी, इंडियन गौर और हाईना आदि प्रमुख हैं|

वनस्पति – मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व में लंबी घास पाई जाती है, जिसे आमतौर पर ‘एलीफेंट ग्रास’ कहा जाता है। यहाँ बाँस, सागौन, रोज़वुड जैसी मूल्यवान वृक्षों की प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान:

  • मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान
  • गिंडी राष्ट्रीय उद्यान, चेन्नई
  • मन्नार की खाड़ी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
  • इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) राष्ट्रीय उद्यान
  • मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान, नीलगिरि
No Comments

Post A Comment