‘युद्ध अभ्यास’

‘युद्ध अभ्यास’

 

  • हाल ही में 17वाँ भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2021’ का आयोजन अलास्का (अमेरिका) में ‘संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन’ में किया गया।
  • फरवरी 2021 में इस अभ्यास के पिछले संस्करण का आयोजन बीकानेर के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ (राजस्थान) में किया गया था।

 परिचय:

  • यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग है।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2004 में ‘अमेरिकन आर्मी पैसिफिक पार्टनरशिप प्रोग्राम’ के तहत की गई थी। इस अभ्यास का आयोजन दोनों देशों के बीच बारी-बारी से किया जाता है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है।
  • इससे दोनों देशों को ठंडी जलवायु परिस्थितियों वाले पहाड़ी इलाकों में बटालियन स्तर पर संयुक्त अभियान चलाने में मदद मिलेगी।

 भारत और अमेरिका के बीच अन्य अभ्यास:

  • टाइगर ट्रायम्फ अभ्यास (मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास)
  • ‘वज्र प्रहार अभ्यास (विशेष बलों का सैन्य अभ्यास)
  • कोप इंडिया (वायु सेना)
  • मालाबार अभ्यास (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का चतुर्भुज नौसैनिक अभ्यास)
  • रेड फ्लैग (अमेरिका का बहुपक्षीय हवाई अभ्यास)
No Comments

Post A Comment