राजकुमारी ‘हे ह्वांग-ओके’

राजकुमारी ‘हे ह्वांग-ओके’

 

  • हाल ही में अयोध्या में सरयू के तट पर राम कथा पार्क का जीर्णोद्धार किया गया है, साथ ही इसका नाम बदलकर ‘क्वीन हे ह्वांग-ओके’ मेमोरियल पार्क कर दिया जाएगा।
  • इस स्मारक पार्क में अब रानी और राजा के पवेलियन शामिल हैं, जहाँ उनकी प्रतिमाएँ मौजूद हैं और राजकुमारी ‘सुरीरत्न’ की यात्रा को चिह्नित करने हेतु एक तालाब भी बनाया गया है।
  • वर्ष 2000 में भारत और दक्षिण कोरिया ने ‘अयोध्या’ और ‘गिम्हे’ को ‘सिस्टर सिटीज़’ के रूप में विकसित करने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
  • इससे पहले मार्च 2021 में भारतीय रक्षा मंत्री और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री ने दिल्ली छावनी में एक समारोह में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप पार्क का उद्घाटन किया।

रानी ‘हे ह्वांग-ओके’:

  • वह कोरियाई रानी थीं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनका जन्म अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्न, राजा पद्मसेन और इंदुमती की पुत्री के रूप में हुआ था।
  • राजा पद्मसेन ने प्राचीन राज्य ‘कौसल’ (कोसल) पर शासन किया था, जो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक फैला हुआ है।
  • उनकी कहानी ‘समगुक युसा’ (तीन राज्यों की यादगार) में वर्णित है।
  • यह कोरिया के तीन राज्यों- गोगुरियो, बैक्जे और सिला तथा कुछ अन्य क्षेत्रों की किंवदंतियों, लोककथाओं व इतिहास का 13वीं शताब्दी का एक संग्रह है।
  • 48 ईसा पूर्व में राजकुमारी ने ‘अयुता’ की प्राचीन भूमि से कोरिया की यात्रा की और दक्षिण-पूर्वी कोरिया में ‘ग्यूमगवान गया’ के संस्थापक और राजा ‘किम सुरो’ से विवाह किया।
  • ‘अयुता’ के स्थान को लेकर इतिहासकारों में सहमति नहीं है, क्योंकि कुछ इतिहासकारों का मानना है कि राजकुमारी वास्तव में थाईलैंड के ‘अयुत्या’ साम्राज्य से हो सकती है।
  • जबकि लोकप्रिय रूप से यह उत्तर प्रदेश में अयोध्या से जुड़ा हुआ है, हालाँकि इस किंवदंती का कोई भारतीय ऐतिहासिक स्रोत नहीं है।

 भारत से कोरिया तक राजकुमारी की यात्रा:

  • राजकुमारी ने अपने पिता द्वारा भेजे गए एक दल के साथ नाव से यात्रा की। माना जाता है कि राजकुमारी के पिता ने राजा ‘सुरो’ से राजकुमारी के विवाह का सपना देखा था।
  • कहा जाता है कि एक शिवालय, जिसे समुद्र के देवताओं को शांत करने के लिये राजकुमारी द्वारा लाया गया था, को उनके मकबरे के साथ में रखा गया है।
  • किंवदंती के अनुसार, राजकुमारी कोरिया में एक ‘गोल्डन एग’ ले गई थी, अतः इस पार्क में ग्रेनाइट से बना अंडा शामिल है।
No Comments

Post A Comment