रिजर्व बैंक मौद्रिक निति (RBI Monetary Policy)

रिजर्व बैंक मौद्रिक निति (RBI Monetary Policy)

 

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 08 अक्टूबर 2021 को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है|
  • केंद्रीय बैंक ने लगातार 8वीं बार नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है| उन्होंने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है|
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 08 अक्टूबर को तीन दिवसीय बैठक के बाद कहा कि आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है|
  • बता दें कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो दर में बदलाव किया था|

रेपो रेट: रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है| आरबीआई ने रेपो रेट 4 फीसदी (Repo Rate) पर बरकरार है|

रिवर्स रेपो रेट: यह वह दर होती है जिसपर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है| रिवर्स रेपो रेट बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है| रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 प्रतिशत पर ही रखा गया है|

एमएसएफ: आरबीआई ने पहली बार वित्त वर्ष 2011-12 में सालाना मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में एमएसएफ का जिक्र किया था| एमएसएफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है|

बैंक रेट: बैंक रेट वह दर है जिस पर आरबीआई व्यापारिक बैंको को प्रथम श्रेणी की प्रतिभूतियों पर कर्ज प्रदान करता है| बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही 4.25 फीसदी है|

ब्याज दरों में क्यों नहीं हुआ बदलाव?

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी का एलान करते हुए कहा कि सर्वसम्‍मति से ब्‍याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया है|
  • वहीं, कमिटी में 5-1 के फैसले से पॉलिसी के रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है| आरबीआई गवर्नर ने बताया कि इकोनॉमिक एक्टिविटी में उम्मीद से अच्छा सुधार हुआ है|

जीडीपी ग्रोथ 17.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने FY22 में जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है| यह 5 प्रतिशत पर बरकार रहेगी|
  • आरबीआई ने जुलाई-सितंबर 2021 के लिए 9 प्रतिशत, अक्टूबर-दिसंबर 2021 के लिए 6.8 प्रतिशत और जनवरी-मार्च 2022 के लिए 6.1 प्रतिशत किया है|
  • आरबीआई ने वित्‍त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रीयल जीडीपी ग्रोथ 2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है|
No Comments

Post A Comment