हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2021 (Henley Passport Index-2021)

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2021 (Henley Passport Index-2021)

 

  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट को प्रदर्शित करने वाले ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2021’ में भारत को 90वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

इंडेक्स के विषय:

  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स’दुनिया के सभी पासपोर्टों की मूल रैंकिंग है, जो यह बताता है कि किसी एक विशेष देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीज़ा के यात्रा कर सकता है।
  • यह इंडेक्स मूलतः डॉ. क्रिश्चियन एच. केलिन (हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष) द्वारा स्थापित किया गया था और इसकी रैंकिंग ‘इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित है, जो अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की जानकारी का दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सटीक डेटाबेस प्रदान करता है।
  • इसे वर्ष 2006 में लॉन्च किया गया था और इसमें 199 देशों के पासपोर्ट शामिल हैं।

 वैश्विक रैंकिंग

  • इस वर्ष की रैंकिंग में जापान और सिंगापुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है तथा इन देशों के पासपोर्ट धारकों को 192 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है, जबकि दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान पर हैं।
  • यह लगातार तीसरी बार है जब जापान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • वहीं इस रैंकिंग में अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, पाकिस्तान और यमन सबसे कम शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश हैं।

 भारत का प्रदर्शन 

  • भारत इस रैंकिंग में 90वें स्थान पर पहुँच गया है और भारत के पासपोर्ट धारकों को कुल 58 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है।
  • ज्ञात हो कि भारत ताजिकिस्तान और बुर्किना फासो के साथ रैंक साझा कर रहा है।
  • जनवरी 2021 के सूचकांक में भारत 85वें, 2020 में 84वें और 2019 में 82वें स्थान पर था।
No Comments

Post A Comment