India Rich List 2021

India Rich List 2021

 

  • मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल देश के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर बरकरार हैं|
  • हुरुन इंडिया के अनुसार भारत ने 1,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाले 1,000 से अधिक व्यक्तियों के होने का गौरव हासिल किया है|
  • हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 से खुलासा हुआ है कि 119 शहरों में 1,007 व्यक्तियों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये है|
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे|
  • अमीरों की इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी और उनका परिवार हैं, उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपये है| अडाणी की संपत्ति में हर दिन 1,002 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो रही है|

गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर

  • हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 में गौतम अडाणी ने दो पायदान की छलांग लगाई है|
  • अब वह चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, अडाणी ग्रुप का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 9 लाख करोड़ रुपये है|
  • अडाणी पावर को छोड़ कर ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियां एक लाख करोड़ से अधिक की हैं|

मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल शीर्ष पर

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार दसवें साल देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं|
  • उनकी संपत्ति 7,18,000 करोड़ रुपये की है, IIFL Wealth हुरुन इंडिया के अनुसार मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर दिन 164 करोड़ रुपये कमाए|
  • मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज हुरुन ग्लोबल की 500 सबसे अहम कंपनियों की लिस्ट में 57वें नंबर पर है|

10 सबसे अमीर भारतीय

रैंकिंग नाम संपत्ति (करोड़ रुपये में)
     1 मुकेश अंबानी एंड फैमली 7,18,000
     2 गौतम अडानी एंड फैमिली 5,05,900
     3 शिव नादर एंड फैमिली 2,36,600
     4 एसपी हिंदुजा एंड फैमिली 2,20,000
     5 एलएन मित्तल एंड फैमिली 1,74,400
     6 साइरस एस पूनावाला एंड फैमली 1,63,700
     7 राधाकिशन दमानी एंड फैमिली 1,54,300
     8 विनोद शांतिलाल अडानी एंड फैमिली 1,31,600
     9 कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमिली 1,22,200
     10 जय चौधरी 1,21,600

 

पहली बार टॉप 10 में जगह

इसके अलावा चार बिजनेस मैन ने पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई- आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी और Zscaler के संस्थापक जय चौधरी|

No Comments

Post A Comment