Nobel Prize 2021

Nobel Prize 2021

 

  • दुनिया-भर में सबसे सम्मानीय ये नोबेल पुरस्कार आमतौर पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान/ चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति/ व्यक्तियों के अमूल्य योगदान के लिए दिए जाते हैं|
  • नोबेल पुरस्कार की स्थापना वर्ष, 1895 में सर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में की गई थी|
  • यह पुरस्कार मुख्यतः शोध क्षेत्र (रिसर्च फील्ड) के लोगों को दिया जाता है|
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं की वर्ष, 2021 की लिस्ट प्रस्तुत कर रहे हैं जिसकी हाल ही में घोषणा की गई है|

नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की लिस्ट

शोध क्षेत्र/ रिसर्च फील्ड नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम
शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन
भौतिक विज्ञान स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक
रसायन शास्त्र बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन
साहित्य अब्दुल रज़ाक गुर्नाह – तंज़ानिया के नॉवेलिस्ट
शांति मारिया रेस्सा और दमित्री मुराटॉव
आर्थिक विज्ञान जल्द ही अपडेट किया जाएगा

 नोबेल पुरस्कार, 2021 के विजेताओं का अपने क्षेत्र में अमूल्य योगदान

इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने अपने क्षेत्र में क्या विशेष योगदान दिए हैं जिनके कारण उन्हें इस अति प्रसिद्ध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है:

शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड मेडिसिन): डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन

इन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की विभिन्न खोजों के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है|

भौतिक विज्ञान (फिजिक्स): स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक

स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी करने वाली विश्वसनीय रूप से परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने के कार्य के लिए सम्मानित किया गया है|

जियोर्जियो पेरिसिक को परमाणु से ग्रहों के पैमाने तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है|

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री): बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन

इन्हें एसिमेट्रिक ऑर्गनोकटैलिसीस के विकास के लिए किये गये शोध के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

साहित्य (लिटरेचर): अब्दुल रज़ाक गुर्नाह तंज़ानिया के नॉवेलिस्ट

इन्हें उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच के अन्तराल में शरणार्थी के भाग्य के बारे में अपने अडिग और करुणामय लेखन के लिए सम्मानित किया गया है|

शांति (पीस): मारिया रेस्सा और दमित्री मुराटॉव

इन्हें लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त के तौर पर, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए इनके द्वारा किये गये प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है|

नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह, 2021 के लिए निर्धारित कार्यक्रम

फिजियोलॉजी या मेडिसिन – 04 अक्टूबर, 2021 (सोमवार)

भौतिकी – 05 अक्टूबर, 2021 (मंगलवार)

रसायन विज्ञान – 06 अक्टूबर, 2021 (बुधवार)

साहित्य – 07 अक्टूबर, 2021 (बृहस्पतिवार)

शांति – 08 अक्टूबर, 2021 (शुक्रवार)

आर्थिक विज्ञान – 11 अक्टूबर, 2021 (सोमवार)

No Comments

Post A Comment