Nobel Prize in Economics 2021

Nobel Prize in Economics 2021

 

  • अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Economics) का घोषणा हो चुका है|
  • डेविड कार्ड (David Card), जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D Angrist) और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स (Guido W Imbens) को इस साल अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Economics 2021) से नवाजा गया है|
  • नोबेल समिति ने डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके प्रयोगसिद्ध योगदान के लिए पुरस्कार का आधा हिस्सा दिया और दूसरा आधा संयुक्त रूप से जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके मेथेडोलॉजिकल योगदान के लिए दिया गया|
  • तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों, या तथाकथित ‘‘प्राकृतिक प्रयोगों’’ से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि तीनों ने आर्थिक विज्ञान में अनुभवजन्य कार्य को पूरी तरह से बदल दिया है|

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्री

  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ डी एंग्रिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स शामिल हैं|
  • लेबर मार्केट और नैचुअलर एक्सपेरिमेंट्स के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए इन तीनों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया|
  • कनाडा में जन्मे डेविड कार्ड को यह पुरस्कार लेबर इकोनामिक्स में उनके योगदान के लिए दिया जाएगा|
  • वहीं इजराइली-अमेरिकी जोशुआ डी एंग्रिस्ट और डच अमेरिकी गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स ने भी लेबर मार्केट और नेचुअलर एक्सपेरिमेंट्स में विश्लेषण किया|

इस पुरस्कार की खास बात

  • खास बात यह है कि अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में स्थापित नहीं किया गया था, बल्कि स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा साल 1968 में उनकी स्मृति में इसकी शुरुआत की गई थी|
  • इसमें पहले विजेता को एक साल बाद चुना गया था, यह प्रत्येक वर्ष घोषित नोबेल का अंतिम पुरस्कार है|
  • अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर स्वेरिजेज रिक्स बैंक पुरस्कार कहा जाता है| अर्थशास्त्र को काफी देर बार नोबेल पुरस्कारों में शामिल किया गया.

इससे पहले इन पुरस्कारों की घोषणा

  • इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति में नोबेल जीतने वालों के नामों की घोषणा की गई है|
  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष घोषित नोबेल का अंतिम पुरस्कार है|
No Comments

Post A Comment