Shenzhou-13 spacecraft

Shenzhou-13 spacecraft

 

  • अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को चुनौती देते हुए चीन ने 16 अक्टूबर 2021 को अंतरिक्ष में अपना एक और शेनझू-13 मिशन लांच कर दिया है|
  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चीनी स्पेस स्टेशन को अगले छह महीने तक ऑपरेट करना है साथ ही वहां पर स्पेस स्टेशन के काम को पूरा करना है|
  • चीन ने नए मिशन के अंतर्गत शेनझू-13 अंतरिक्ष यान को रात 12:25 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर लांग मार्च-2 से रवाना किया है|
  • यह अंतरिक्ष यान छह घंटे के अंदर हीअंतरिक्ष स्टेशन तियान के साथ जुड़ गया|
  • यह चीन के इतिहास में अंतरिक्ष का सबसे लंबा मानव अभियान है. वांग यापिंग अंतरिक्ष केंद्र जाने वाली चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं|
  • इस अंतरिक्ष यान से रवाना हुए दो पुरुष और एक महिला दूसरे क्रू सदस्य हैं जो अंतरिक्ष केंद्र में गए हैं|

इस मिशन का उद्देश्य

  • चीन के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सबसे लंबासमय अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड बनाने का भी है|
  • इससे पहले चीन ने तीन महीने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन भेजा था, जो हाल ही में पृथ्वी पर लौटे हैं|
  • चीन ने इस बार छह महीने के लिए इस मिशन को लांच किया है| अंतरिक्ष यान शेनझू-13 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ लेकर गया है|
  • इस दल में दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग 55 वर्ष व वांग यापिंग 41 शामिल हैं| इसके अलावा एक महिला अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू भी इस मिशन का हिस्सा हैं|

स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित

  • चीन अपना खुद का स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थापित कर रहा है|
  • तीन अंतरिक्ष यात्रियों का दल वहां पर उपकरणों को स्थापित करेगा और जीवन की संभावनाओं की खोज करेगा| इस मिशन में तीन स्पेसवॉक भी शामिल हैं|

शेनझू13:

  • शेनझू-13 इस दिशा में पांचवां मिशन है|
  • इस स्टेशन का वजन लगभग 66 टन के आसपास होगा, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के आकार का होगा|
  • साल 1998 में पहला मॉड्यूल लान्च किया गया था और इसका वजन लगभग 450 टन होगा|

अब तक 14 अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया

  • चीन ने साल 2003 से अब तक 14 अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया है|
  • वह पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अंतरिक्ष में अपने दम पर अंतरिक्ष यात्री को भेजने वाला 2003 में तीसरा देश बन गया था|
No Comments

Post A Comment